Close Menu
News Drift

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन: 9000 की तनख्वाह, 3000 की गैस और पुलिस की लाठियाँ

    April 16, 2026

    लखनऊ विकास प्राधिकरण में RTI की अनदेखी, आवेदक को नहीं मिल रहा जवाब

    April 15, 2026

    Lucknow News: लखनऊ नगर निगम की लापरवाही उजागर, नालियों की गंदगी सड़कों पर, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

    April 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube LinkedIn WhatsApp Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    News Drift
    AQIᯓᡣ𐭩
    • होम
    • दुनिया
    • खेल
    • बिजनेस
    • राष्ट्रीय
    • खबर विशेष
    • शिक्षा
    • राज्य
      • उत्तरप्रदेश
      • उत्तराखंड
      • गुजरात
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हिमाचल प्रदेश
    • अन्य
      • स्वास्थ्य
      • सोशल
      • शॉर्ट्स
      • मनोरंजन
      • लाइफस्टाइल
    News Drift
    • ई पत्रिका
    • ई पेपर
    • खबर विशेष
    • खेल
    • दुनिया
    • बिजनेस
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लाइफस्टाइल
    • शिक्षा
    • शॉर्ट्स
    • सोशल
    • स्वास्थ्य
    Home»राष्ट्रीय»वन्दे मातरम के 150 वर्ष
    वन्दे मातरम के 150 वर्ष

    वन्दे मातरम के 150 वर्ष

    0
    By News Drift on January 30, 2026 राष्ट्रीय
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

    1875 में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के हृदय से निकले दो शब्दों – ‘वन्दे मातरम्’ – ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की नियति बदल दी थी। 7 नवंबर 2025 को जब हम इस गीत की रचना के 150 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहे हैं, यह केवल एक गीत नहीं बल्कि राष्ट्र की जीवंत आत्मा का प्रतीक बन चुका है। 

     

    ऐतिहासिक पृष्‍ठभूमि:

    • ‘वंदे मातरम’ पहली बार साहित्यिक पत्रिका बंगदर्शन में 7 नवंबर 1875 को प्रकाशित हुई थी । 
    • बाद में, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने इसे अपने अमर उपन्यास ‘आनंदमठ’ में शामिल किया, जो 1882 में प्रकाशित हुई । 
    • पुस्‍तक के रूप में प्रकाशित होने से पहले, आनंद मठ बंगाली मासिक पत्रिका ‘बंगदर्शन’ में धारावाहिक के रूप में 1881 में छपा था, जिसके संस्थापक संपादक बंकिम थे।
    • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1896 के कलकत्ता अधिवेशन में रवींद्रनाथ टैगोर ने पहली बार इसे संगीतबद्ध कर गाया। 
    • 1907 में, मैडम भीकाजी कामा ने पहली बार भारत के बाहर स्टटगार्ट, बर्लिन में तिरंगा झंडा फहराया था। उस झंडे पर वंदे मातरम लिखा हुआ था।
    बंकिम चंद्र चटर्जी के बारे में 

    • वंदे मातरम के रचयिता बंकिम चंद्र चटर्जी (1838–1894), 19वीं सदी के बंगाल की सबसे जानी-मानी हस्तियों में से एक थे। 19वीं सदी के दौरान बंगाल के बौद्धिक और साहित्यिक इतिहास में उनकी बहुत महत्‍वूपर्ण भूमिका  है। एक जाने-माने उपन्‍यासकार, कवि और निबंधकार के तौर परउनके योगदान ने आधुनिक बंगाली गद्य के विकास और उभरते भारतीय राष्ट्रवाद की अभिव्यक्ति पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला।
    • उनके विशेष कार्यों में आनंदमठ (1882), दुर्गेश नंदिनी (1865), कपालकुंडला (1866), और देवी चौधरानी (1884) शामिल हैं, जो अपनी पहचान के लिए संघर्ष कर रहे  गुलाम समाज की सामाजिक, सांस्कृतिक और नैतिक चिंताओं को दिखाते हैं ।
    • वंदे मातरम की रचना को राष्ट्रवादी चिंतन में मील का पत्‍थरमाना जाता है, जो मातृभूमि के प्रति भक्ति और आध्यात्मिक आदर्शवाद के मेल का प्रतीक है।

    स्वतंत्रता संग्राम में अहम रोल:

     

    ‘वन्दे मातरम्’ ने ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिलाने में अहम भूमिका निभाई:

     

    बंग-भंग आंदोलन (1905): जब अंग्रेजों ने बंगाल का विभाजन किया, तब ‘वन्दे मातरम्’ विरोध का मुख्य नारा बन गया। लोग सड़कों पर उतरकर इस मंत्र का उद्घोष करने लगे।

     

    क्रांतिकारियों का पाथेय: खुदीराम बोस से लेकर भगत सिंह तक, फांसी के फंदे को चूमते समय ‘वन्दे मातरम्’ ही क्रांतिकारियों के अंतिम शब्द होते थे।

     

    जनजागृति का माध्यम: अगस्त 1906 में, बिपिन चंद्र पाल के संपादन में ‘बंदे मातरम’नाम का एक अंग्रेजी दैनिक  शुरू हुआ, जिसमें बाद में श्री अरबिंदो संयुक्‍त संपादक के रूप में शामिल हुए। अपने तेज़ और प्रभावशाली संपादकीय लेखों  के ज़रिए, यह अखबार भारत को जगाने का एक सशक्‍त माध्‍यम बन गया, जिसने स्वावलंबन, एकता और राजनीतिक चेतना का संदेश पूरे भारत के लोगों तक फैलाया।

     

    सांस्कृतिक राष्ट्रवाद: इस गीत ने ‘भारत माता’ की अवधारणा को साकार किया। इसने एक भौगोलिक भूखंड को एक ‘माता’ के रूप में पूजनीय बना दिया, जिससे जुड़ने के लिए हर भारतीय आतुर हो उठा।

     

    विदेश में भारतीय क्रांतिकारियों पर प्रभाव: 

    • 17 अगस्त  1909 को, जब मदन लाल ढींगरा को इंग्लैंड में फांसी दी गई, तो फांसी पर चढ़ने से पहले उनके आखिरी शब्द थे “बंदे मातरम।”
    • 1909 में, पेरिस में भारतीय देशभक्तों ने जिनेवा से ‘बंदे मातरम’ नामक एक पत्रिका का प्रकाशन शुरू किया।
    • अक्टूबर 1912 में, जब गोपाल कृष्ण गोखले केप टाउन, दक्षिण अफ्रीका पहुंचे, तो उनका स्वागत ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाते लोगों के एक बड़े जुलूस के साथ किया गया।

     

    वर्तमान स्वरूप

    स्वतंत्रता के पश्चात, इस गीत के महत्व को देखते हुए संविधान सभा ने इसे विशेष स्थान दिया:

    • 24 जनवरी, 1950: भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने घोषणा की कि ‘वन्दे मातरम्’ को ‘राष्ट्रीय गीत’ का दर्जा दिया जाएगा और इसे ‘जन गण मन’ के समान सम्मान प्राप्त होगा।
    • 150 वर्ष का जश्न: आज जब देश वंदे मातरम के 150साल पूरे होने का जश्‍न मना रहा है, तो इस गीत की एकता, विरोध और राष्ट्रीय गौरव की स्थायी विरासत का सम्मान करने की कोशिश में पूरे भारत में यादगार गतिविधियाँ  आयोजित की जा रही हैं।

     

    वन्दे मातरम, देश की सभ्यतागत, राजनीतिक और सांस्कृतिक चेतना का अभिन्न अंग बन चुका है। इस महत्वपूर्ण अवसर को मनाना सभी भारतीयों के लिए एकता, बलिदान और भक्ति के उस शाश्वत संदेश को फिर से दोहराने जैसा है, जो वंदे मातरम में समाहित है।


    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleलखनऊ एलडीए क्रिकेट स्टेडियम: गलियों से ग्राउंड तक, सपनों को मिल रहा मंच
    Next Article अरावली: परिभाषा के फेर में प्रकृति
    News Drift
    • Website

    Related Posts

    समंदर में भारत की ‘त्रिशक्ति’: INS अरिदमन और INS तारागिरी की कमीशनिंग से कांपेंगे दुश्मन

    April 4, 2026

    लांसेट की रिपोर्ट: बचपन में कैंसर से होने वाली 94% मौतें गरीब देशों में, भारत की स्थिति चिंताजनक

    April 4, 2026

    पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट

    April 4, 2026

    संसद का विशेष सत्र: महिला आरक्षण विधेयक और सीटों की संख्या बढ़ाने पर हो सकता है बड़ा फैसला

    April 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    आज के मौसम का हाल
    Free weather widget for website

    हमारी पसंद

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन: 9000 की तनख्वाह, 3000 की गैस और पुलिस की लाठियाँ

    April 16, 2026

    लखनऊ विकास प्राधिकरण में RTI की अनदेखी, आवेदक को नहीं मिल रहा जवाब

    April 15, 2026

    Lucknow News: लखनऊ नगर निगम की लापरवाही उजागर, नालियों की गंदगी सड़कों पर, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

    April 13, 2026

    उत्तर प्रदेश दुग्ध उत्पादन में नंबर-1, 40% वृद्धि के साथ बना देश का शीर्ष राज्य

    April 9, 2026
    हमारे साथ सोशल मीडिया पर जुड़े
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    अपनी भाषा का चयन करें
    अब न्यूज़ ड्रिफ्ट आपके इनबॉक्स मैं

    हमारे बारे में – न्यूज़ ड्रिफ्ट
    हमारे बारे में – न्यूज़ ड्रिफ्ट

    न्यूज़ड्रिफ्ट एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो आपको निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया की अहम घटनाओं, राजनीति, खेल, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन और जीवनशैली की अपडेटेड जानकारी पहुँचाना है। विश्वसनीयता और पारदर्शिता हमारी सबसे बड़ी ताक़त है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमारी पसंद

    श्रमिक अधिकारों का नया युग: नई श्रम संहिताएँ लागू

    January 30, 2026

    लखनऊ एलडीए क्रिकेट स्टेडियम: गलियों से ग्राउंड तक, सपनों को मिल रहा मंच

    January 30, 2026

    वन्दे मातरम के 150 वर्ष

    January 30, 2026
    महत्वपूर्ण लिंक
    • नियम और शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • अस्वीकरण
    • हमारे साथ विज्ञापन करें
    • हमसे संपर्क करें
    © 2026 Newsdrift - All Right Reserved | Designed & Develoved By Aimsoftnet
    • नियम और शर्तें
    • गोपनीयता नीति
    • अस्वीकरण
    • हमारे साथ विज्ञापन करें
    • हमसे संपर्क करें

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.