एजुकेशन डेस्क: इंजीनियरिंग के प्रतिष्ठित संस्थानों (IIT) में प्रवेश का सपना देख रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। इस वर्ष IIT रुड़की ने JEE एडवांस्ड 2026 की तारीखों की घोषणा कर दी है। परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा का पूरा शेड्यूल और महत्वपूर्ण तारीखें
-
आवेदन शुरू: 23 अप्रैल 2026 से।
-
आवेदन की अंतिम तिथि: 2 मई 2026।
-
विदेशी नागरिकों के लिए आवेदन: 6 अप्रैल 2026 से शुरू।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड: 11 मई से 17 मई 2026 के बीच।
-
परीक्षा की तारीख: 17 मई 2026 (दो सत्रों में)।
-
पेपर-1: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
-
पेपर-2: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक। (नोट: दोनों पेपर में शामिल होना अनिवार्य है, अन्यथा मेरिट सूची में नाम नहीं आएगा।)
-
पात्रता और शुल्क
JEE मेंस 2026 (पेपर-1) के टॉप 2,50,000 उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। सामान्य उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹3200 है, जबकि महिला और SC/ST/PwD उम्मीदवारों के लिए यह ₹1600 निर्धारित किया गया है। पूरी प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर उपलब्ध होगी।
JEE अभ्यर्थियों के लिए सलाह: परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में होगी, इसलिए वेबसाइट पर उपलब्ध ‘मॉक टेस्ट’ का अभ्यास जरूर करें।
